Site icon Buziness Bytes Hindi

Bulandshahr Farmer Murder: मंदबुद्धि युवक ने किसानों पर किया फावड़े से हमला, तीन की मौत छह गंभीर


Bulandshahr Farmer Murder: मंदबुद्धि युवक ने किसानों पर किया फावड़े से हमला, तीन की मौत छह गंभीर

बुलंदशहर। आज सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना में थाना खानपुर क्षेत्र के गांव माजरा में मंदबुद्धि युवक ने खेत पर जा रहे किसानों पर फावड़े से हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला और तीन किसानों की दर्दनाक मौत (Bulandshahr Farmer Murder) हो गयी। वहीं इस हमले में 6 किसान घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। डाक्‍टरों ने तीन किसानों को मृत घोषित किया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक गाँव का ही एक मंदबुद्धि युवक अपने घर से फावड़ा लेकर निकला। रास्ते में उसको जो मिला उस पर फावड़े से प्रहार करता गया। इस घटना में दो की मौके पर मौत हो गयी।

जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर घायल 6 लोगों का उपचार चल रहा है। हमलावर युवक की तलाश हो रही है। पुलिस ने आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के हमले में किसान नत्थी सिंह, दुल्हनिया पत्नी प्रेमपाल और एक अन्य किसान की मौत हुई है। जबकि गाँव के ही छह किसान घायल हैं।

Read also: Shocking Incident: जेल में चाचा से मिलाई में बाधक बने जेलर पर भतीजे ने झोंक दिए ताबड़तोड़ फायर,पांच हमलावर गिरफ्तार

थाना खानपुर क्षेत्र के गांव माजरा में एक मंदबुद्धि युवक घर से जंगल की ओर फावड़ा लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मंद बुद्धि युवक के सामने जो भी आया। उस पर ही फावड़े से हमला किया। मंदबुद्धि युवक के हमले से छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

गुस्साए ग्रामीण मंदबुद्धि की कर रहे तलाश:-

घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्सा है और वो हमलावर मंदबुद्धि की तलाश कर रहे हैं। एसपी सिटी ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली हैं।

Read also: यूपी में चुनावी रंजिश को लेकर झड़प में 12 घायल

गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात:

ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना खानपुर के गांव माजरा में मंदबुद्धि अपने घर से जंगल की ओर निकला था। रास्ते में उसने किसानों पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें तीन की मौत हो गई।

Exit mobile version