Budhh Purnima: आज है बुद्ध पूर्णिमा, ऐसे करें पूजा

धर्मBudhh Purnima: आज है बुद्ध पूर्णिमा, ऐसे करें पूजा

Date:

बुद्ध पूर्णिमा वैशाख माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, वहीं इस बार इस बार सोमवार का खास दिन पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार आज के दिन पूर्णिमा तिथि का मान 9:48 बजे तक रहेगा, साधक इस समय तक विधिवत पूजा कर सकते हैं। इसके साथ ही आज ही वरियान योग और मित्र नामक औदायिक योग भी है, जहाँ इन योगों पर पूजा और दान करने का अत्यंत महत्व है।
वहीं हिन्दू मान्यता के अनुसार वैशाख का महीना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसके साथ इस माह में भगवान भास्कर उच्च स्थिति में स्थापित रहते हैं, इसके साथ ही इस महीने में भगवान विष्णु के साथ चंद्रदेव की पूजा भी की जाती है।
ऐसे करें पूजा का विधान-
आज के दिन जगने के बाद सर्वप्रथम स्नान करके भगवान विष्णु और सूर्यदेव का ध्यान करें, इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें। वहीं आज के दिन उन्हें धूप, दीप, फूल आदि अर्पित करें, साथ ही पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का उच्चारण करते रहें। इसके साथ ही आज का दिन गृह प्रवेश, आभूषण खरीदने, देवताओं की प्रतिष्ठा करने आदि के लिये शुभ माना गया है, साथ ही आज के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करने से गृह दोष खत्म हो जाता है।
इसके साथ ही आज के दिन सत्यविनायक व्रत का व्रत भी रखा जाता है, जिससे धर्मराज अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और भक्त को उनका मनचाही मांग पूरी हो जाती है। वहीं इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को जल से भरे, पकवान से भरे घड़े आदि का दान करना चाहिये, साथ ही किसी जरूरतमंद की हर संभव मदद करनी चाहिये। वहीं सुबह पूजा करने के उपरांत भक्त को दीप, धूप, अन्न, गुड़ आदि को रखकर भगवान विष्णु का ध्यान लगाना चाहिए, वहीं अगर आप सामर्थ्य हो तो आज के दिन सोने का दान भी करना चाहिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...