Site icon Buziness Bytes Hindi

Budget Session Of UP Assembly: आज से शुरू हो रहा यूपी विधानसभा का बजट सत्र, दोनों सदनों के सदस्य बैठेगें साथ

Budget Session Of UP Assembly: लखनऊ। उप्र का विधानसभा बजट सत्र आज सोमवार से शुरू होने जा रहा है। दोपहर 12:30 से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सदन की कार्यवाही की शुरूआत वंदेमातरम गायन से होगी। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का समवेत सदन में अभिभाषण होगा। विधानसभा और परिषद दोनों सदन के सदस्य एक साथ बैठेंगे। यूपी विधानमंडल की बैठक संयुक्त सदन से शुरू होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मन्त्रीगण पटल पर संशोधन विधेयक का प्रस्तार रखेंगे। इसके अलावा जनहित से जुड़े विभिन्न विधेयक अनुमोदन की प्रतीक्षा में हैं। वहीं दो साल बाद जेल से रिहा हुए सपा के कद्दावर नेता विधायक आजम खान लंबे समय बाद अपने पुत्र अब्दुल्ला आजम आज सदन में मौजूद रहेंगे? बता दें कि इससे पहले आजम खान रविवार को सपा की विधानमंडल दल की बैठक में नहीं पहुंचे थे।

Also Read : Yogi’s Bulldozer: अधिवक्ताओं के चैंबरों पर चला योगी का बुलडोज़र, वकीलों ने जमकर काटा बवाल

शिवपाल सिंह यादव भी सपा की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। सपा विधायक आजम खान ने बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में बताया कि उनकी तबीयत खराब है। ऐसे में अगर तबीयत ठीक रहा तो वो सदन में रहेंगें। क्योंकि विधानसभा की शपथ लेनी है। आजम ने कहा कि वो किसी से नाराज नहीं हैं। विधानसभा का बजट सत्र काफी गहमा गहमी वाला माना जा रहा है। हालांकि भाजपा का पलड़ा दोनों सदनों में भारी है। लिहाजा सत्ता पक्ष को किसी प्रकार के भारी विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन कुछ मुददों पर सपा प्रदेश सरकार को हाउस में घेरने की कोशिश करेगी।

Exit mobile version