Site icon Buziness Bytes Hindi

कम बजट में करना चाहते हैं विदेश यात्रा तो ये देश आपके लिए है परफेक्ट


कम बजट में करना चाहते हैं विदेश यात्रा तो ये देश आपके लिए है परफेक्ट

भारत में रहने वाले लोगों के लिए बजट के हिसाब से चलना जरूरी होता है. अगर आप कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. तो चलिए जानते हैं कि वह कौन से देश हैं जहां आप आसानी से कर्म खर्च में घूम सकते हैं.

म्यांमार

Image by Judith Scharnowski from Pixabay 

भारतीय म्यांमार सड़क के रास्ते से भी जा सकते हैं, आपको बस मणिपुर की राजधानी इंफाल तक पहुंचना है. इसके लिए, आपको विमान या ट्रेन से गुवाहाटी जाना होगा. यह दक्षिण-पूर्व एशिया के सर्वश्रेष्ठ घूमने वाले जगहों में शुमार है. 

वियतनाम

Image by Hoang Tung from Pixabay 

यह यात्रा के लिए सबसे अच्छे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में से एक है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये भारत से यात्रा करने वाले सबसे सस्ते देशों में से एक है. वियतनाम सुंदर समुद्र तटों, सुंदर परिदृश्य, अद्भुत स्ट्रीट फूड, आधुनिक इतिहास और कई चूना पत्थर की गुफाओं को देख सकते हैं. 

नेपाल

Image by Mehmet Turgut Kirkgoz from Pixabay 

यदि आप यात्रा के लिए जाने की इच्छा रखते हैं और आपका बजट कम है, तो नेपाल से शुरुआत कर सकते हैं. यह बजट के अनुकूल है और एक अद्भुत बैकपैकिंग अनुभव भी होगी. यदि आप लंबी यात्रा के लिए सोच रहे हैं तो कम से कम 10 दिन नेपाल में जरूर बिताए. यहां पर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा.

मालदीव

Image by romaneau from Pixabay 

मालदीव भारतीय यात्रियों के पसंदीदा स्थलों में से एक है. यदि आप मालदीव जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले से सारी बुकिंग कर लें. वहां कई रेस्टहाउस, रिजॉट के साथ काफी कुछ है जो आपकी छुट्टियों का मजा दोगुणा कर देगा. 

Exit mobile version