Site icon Buziness Bytes Hindi

Budget 2023: आज से शुरू प्री बजट बैठक, अगले साल फरवरी में आयेगा बजट

Nirmala Sitaramn

Nirmala Sitaramn

अगले बजट के लिये तैयारियां हुई शुरू, बैठकों का दौर हुआ शुरू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-20223 के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहाँ आज से इंडस्ट्री लीडर्स, क्लाइमेंट चेंज और इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट के साथ बैठक की शुरुआत की गयी। बता दें कि इस मीटिंग में स्टेकहोल्डर्स से 2023-24 के बजट बनाने के लिये सुझाव माँगे जा रहें हैं, वहीं आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड भी सम्मिलित हुये।

इसके साथ ही इस बैठक में वित्त सचिव टीवी सोमनाथन, वित्त मंत्रालय के अन्य विभागों के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन भी उपस्थित रहें, वहीं आगामी बजट 2023-24 एक फरवरी को संसद में पेश किया जायेगा। वहीं आगामी 22 नवम्बर को वित्तमंत्री एग्रीकल्चर और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, फाइनेंशियल सेक्टर और कैपिटल मार्केट के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी, साथ ही 24 नवम्बर को स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और स्वच्छ्ता सहित सामाजिक क्षेत्र के एक्सपर्ट के साथ मुलाकात करेंगी।

वहीं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों और अर्थशास्त्रियों के साथ वह 28 नवम्बर को मीटिंग करेंगी। दूसरी ओर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया इंडस्ट्री (CII) ने प्री बजट बैठक से पहले इनकम टैक्स दरों में कटौती करने की बात कही है, जहाँ लगभग अगर उनकी बात मानी जाती है तो 5.83 करोड़ इंडिविजुअल्स को अच्छा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही CII ने कंज्यूमर ड्युरेबल्स पर सबसे ज्यादा 28 फीसद GST स्लैब में कटौती का प्रस्ताव भी रखा है, जिन्हें अगर मान लिया जाता है तो आगे आसानी रहेगी।

Exit mobile version