Site icon Buziness Bytes Hindi

Mayawati’s Strategy For Civic Elections: निकाय चुनाव के जरिए प्रदेश में खोई जमीन हासिल करेगी बसपा, मायावती ने बनाई ये रणनीति

Mayawati’s Strategy For Civic Elections: लखनऊ। प्रदेश और देश की राजनीति की मुख्यधारा से गायब बसपा इस समय कांग्रेस की तरह ही बुरे दौर से गुजर रही है। लेकिन अब बसपा प्रमुख और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती निकाय चुनावों में खोई जमीन वापस हासिल करने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्री दे रही हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव इसी साल के अंत में होने हैं। इस समय प्रदेश में राज्यसभा की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इसके तुरंत बाद राजनैतिक पार्टियां निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी।

Also read: प्रियंका से मुलाकात कर नकुल दुबे हुए कांग्रेस में शामिल

निकाय चुनाव में बसपा प्रदेश में मजबूत तरीके से खड़ी हो सके इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव को लेकर बसपा नई रणनीति पर काम करेगी। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक आज 27 मई और 28 मई तक चलेगी। यानी दो दिन बसपा सुप्रीमो इस बैठक में पदाधिकारियों को निकाय चुनाव की तैयारी और जीत का मंत्र देंगी।

Also Read : Shivpal Wrote a Letter To The Speaker: शिवपाल सदन में बदलना चाहते हैं अपनी सीट, स्पीकर को लिखा पत्र

हाल के दिनों में विधानसभा चुनाव में बसपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई थी। इस करारी हार के बाद बसपा ने अब निकाय चुनाव फतह के लिए कमर कसी है। पार्टी में मंथन और रणनीति बनाने का दौर जारी है। कोशिश की जा रही है इस बार निकाय चुनावों में बसपा खोया जनाधार हासिल करे। जिससे 2024 में होने वाले आम चुनाव में बसपा को इसका लाभ मिल सके। बैठक में मायावती अपने प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेंगी। बैठक के पहले दिन मायावती जोन प्रभारियों के साथ और दूसरे दिन जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में 2024 में होने वाले आम चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

Exit mobile version