दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

नेशनलदिल्ली विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

Date:

बहुजन समाज पार्टी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, उम्मीदवारों की पहली सूची जनवरी के मध्य तक जारी होने की संभावना है। बहुजन समाज पार्टी दिल्ली एक उच्च पदाधिकारी के मुताबिक राजधानी को पांच क्षेत्रों में बांटा गया है और सभी क्षेत्रों में प्रत्याशियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा। उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव “दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण” दोनों हैं।

पार्टी पदाधिकारी ने कहा, उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय बहन जी करेंगी। उम्मीदवारों की सूची 15 जनवरी तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। बसपा ने 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई। पार्टी ने 2015, 2013 और 2008 में भी राजधानी की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, 2003 में इसने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

बीएसपी का वोट शेयर 2015 में 1.13 प्रतिशत, 2013 में 5.35 प्रतिशत, 2008 में 14.05 प्रतिशत और 2003 में 5.76 प्रतिशत था। पार्टी ने 2008 में दिल्ली में अपना उच्चतम वोट शेयर हासिल किया था और दो सीटें जीतीं थीं। पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जमीनी स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें हो रही हैं, जहाँ प्रमुख मुद्दों और एजेंडों पर चर्चा की जाती है और इन चर्चाओं के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...