Site icon Buziness Bytes Hindi

Mayawati on UP Govt: बसपा सुप्रीमो मायावती का भाजपा सरकार पर हमला, कहा,‘ विकास और जनहित के प्रति चिंतित नहीं प्रदेश सरकार’

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर जुबानी हमला किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा का रवैया द्वेष व अहंकारपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के प्रति जरा भी चिंतित नहीं है। यही कारण है कि देश और प्रदेश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से जूझती जनता के लिए सुधार कार्य किसी भी स्तर पर नजर नहीं आ रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उप्र में विधानसभा मानसून सत्र से पहले भाजपा का दावा है कि प्रतिपक्ष यहां बेरोजगार है। यह भाजपा और इनकी अहंकारी सोच व गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच जनहित व जनकल्याण के प्रति ईमानदारी एवं वफादारी साबित करने की होनी चाहिए, न कि प्रतिपक्ष के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रवैये की।

उन्होंने कहा कि उप्र सरकार अगर प्रदेश के समुचित विकास व जनहित के प्रति चिंतित और गंभीर होती तो उनका यह विपक्ष-विरोधी बयान नहीं कभी नहीं आता। बल्कि वो बताते कि जबरदस्त महंगाई, गरीबी, गड्ढेयुक्त सड़क, बेरोजगारी, बदतर शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में नजर आने वाला सुधार किया है व पलायन भी रोका है। मायावती ने कहा कि उप्र सरकार अगर प्रदेश के समुचित विकास व जनहित के प्रति चिन्तित और गंभीर होती तो उनका यह विपक्ष-विरोधी बयान नहीं आता। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध बढे़ है। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं ।दलितों और कमजोर वर्ग पर भाजपा सरकार में आए दिन जुल्म हो रहे हैं।

Exit mobile version