Site icon Buziness Bytes Hindi

बसपा ने पहली लिस्ट जारी की, अमरोहा में दानिश अली की राह मुश्किल करेंगे मुदाहिद

mayawati

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अमरोहा से बसपा छोड़कर कांग्रेस में गये दानिश अली को सबक सिखाने के लिए मुदाहिद हुशैन को मैदान में उतारा है। वहीँ सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद की राह मुश्किल बनाने के लिए माजिद अली को प्रत्याशी घोषित किया है. इमरान मसूद भी बसपा में जाकर वहां से भागे थे.

बसपा ने कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह, नगीना (SC) से सुरेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खान, सम्भल से शौलत अली, मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्ध नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बुलन्दशहर (SC) से गिरीश चन्द्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर (SC) से डा. दोदराम वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है.

नगीना लोकसभा सीट से सांसद गिरीश जाटव का इस बार क्षेत्र बदलते हुए बुलन्दशहर से टिकट दिया गया है. मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को भाजपा के संजीव बालियान से मुकाबला करने के लिए चुना है, बालियान पिछले दो बार से मुजफ्फरनगर के सांसद हैं और मौजूदा वक्त में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी हैं. सपा ने यहाँ से हरेंद्र मलिक को टिकट दिया है. गौतमबुद्ध नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी समाजवादी पार्टी के राहुल अवाना को टक्कर देंगे. बता दें कि पिछला लोकसभा बुआ और बबुआ यानि माया और अखिलेश ने मिलकर लड़ा था, जिसमें बुआ की पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी.

Exit mobile version