Site icon Buziness Bytes Hindi

बसपा ने संविधान को खत्म करने वालों से हाथ मिलाया, अखिलेश

tanuj

2024 का चुनाव देश और आपके भविष्य का चुनाव है जिसमें एक तरफ वो लोग है जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, समाजवादी और कांग्रेस पार्टी के लोग संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव चरणों में आगे बढ़ रहा है जनता का गुस्सा भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है सातवें चरण के आते-आते जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा डबल इंजन की सरकार का एक इंजन पहले ही फेल हो चुका है दूसरा 20 मई को फेल हो जायेगा क्योंकि बाराबंकी का चुनाव जनता ने अपने हाथों में ले लिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज बाराबंकी में इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया. तनुज पुनिया को जिताने की अपील विशाल जनसमुदाय से करते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की दुशमन है इस सरकार ने अपने उघोगपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रूपया माफ कर दिया लेकिन किसान का कर्ज नहीं माफ किया, हम समाजवादी इण्डिया गठबन्धन के लोग 4 जून के बाद इण्डिया गठबन्घन की सरकार बनते ही किसान का पूरा कर्ज माफ करेंगे। हम किसानों की फसल का समर्थन मूल्य की गारण्टी देते है। भाजपा की सरकार नौजवानों की दुशमन सरकार है इनकी सरकार में 10 से जायदा पेपर लीक हो चुके हैं नौजवान मेहनत करता है परीक्षा देता है और जब घर आता है तो उसे पता चलता है कि पेपर लीक हो गया, पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया इस तरह लगभग 60 लाख नौजवान हैं जो पेपर लीक होने के कारण नौकरी से हाथ धो बैठे भाजपा सरकार ने आपकी नौकरी के साथ खिलवाड़ नहीं किया है आपका एक तिहाई जीवन बरबाद कर दिया है. भाजपा ने सेना की नौकरी चार साल की अग्निवीर की भर्ती से कर दी जिससे किसी को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा हम आपको बताने आये हैं कि इण्डिया गठबन्घन की सरकार बनते ही हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे और सेना की स्थायी नौकरी की व्यवस्था करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि करोना काल में लगी वैक्सीन से जनता को ब्रेन हैमरेज, हार्ट अटैक हो रहा है अब वैक्सीन वाले कह रहे हैं कि वैक्सीन वापस ले लेंगे तो जिनको वैक्सीन लग चुकी है उनसे वह कैसे वापस लेंगे। भाजपा के लोग जनता की जान के पीछे पड़े हैं खाद की बोरी से पहले 5 किलो खाद चोरी हुयी अब 10 किलो खाद चोरी हो गयी. समाज वादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाराबंकी की घरती ने हमेशा गंगा जमुनी संस्कृति को बढ़ाने का काम किया है और इसकी कोख से ऐसे नेताओं ने जन्म लिया है जिनके दिखाये रास्ते पर हम समाजवादी लोग चलते हैं. बाबा साहब का संविधान हमारी पूंजी है मैं दलित समाज से यह कहना चाहता हूँ कि बहुजन समाज पार्टी ने बाबा साहब के संविधान को खत्म करने वालों से हाथ मिला लिया है और हम समाजवादी कांग्रेस पार्टी के लोग संविधान को बचाने की लड़ाई लड रहे हैं. पांचवे चरण के चुनाव में आप भाजपा को सबक सिखायेंगे और सातवें चरण के चुनाव तक देश की जनता इन्हें सबक सिखायेगी बाराबंकी के 20 मई के चुनाव में आपको हाथ के पंजे का निशान का बटन दबाकर तनुज पुनिया को जिताना है।

Exit mobile version