Site icon Buziness Bytes Hindi

नए रंग में बसपा, मिस्ड काल से लोगों तक पहुँचने की कवायद

BSP in new colours, efforts to reach people through missed calls

देश में इन दिनों राम लला के अभिवादन की तैयारियां चल रही है लेकिन साथ में लोकसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक पार्टिया अपने अपने तौर पर सरगर्म हो चुकी हैं. भाजपा जहाँ राम मंदिर के सहारे तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर विराजमान होने की तैयारी कर रही है वहीँ कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालनेजा रही है जिसे विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायन्स का भी समर्थन प्राप्त है. बहुजन समाज पार्टी अभी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है इसलिए अभी वो एकला चलो के फॉर्मूले पर आगे बढ़ती हुई नज़र आ रही है. आज बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने इसी फॉर्मूले के तहत एक बड़ा एलान किया है.

आकाश आनंद ने बहुजन समाज पार्टी से जुड़ने के लिए एक फोन नंबर जारी किया। लोकसभा चुनाव को एक मिशन बताते हुए आकाश आनदं ने कहा कि न रुके हैं और न रुकेंगे। उन्होंने कहा कि ये समाज में बदलाव लाने के लिए हमारी तरफ से एक शुरुआत है. उन्होंने कहा कि 9911278181 पर एक मिस्ड काल के ज़रिये लोग बसपा से जुड़ सकते हैं और सीधे मुझसे बात करके अपने सुझाव भी दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे, देश में हम सबको समतामूलक समाज बनाने के लिए एकजुट होना होगा। ये एक मिशन है और सबको इसमें भागीदार बनना चाहिए.

बता दें कि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन है, जानकारी के मुताबिक वो पार्टी का ऐप्प लांच करेंगी ताकि युवा बसपा से जुड़ सकें. इस एप्प के ज़रिये लोगों से संवाद करने और लोगों का फीड बैक लेने में मदद मिलेगी। बता दें कि कभी बहुजन समाज पार्टी इंटरनेट सोशल मीडिया यहाँ तक कि मेनस्ट्रीम मीडिया से भी अपने को दूर ही रखती थी। मायावती का कहना था कि उनका वोटर अखबार नहीं पढ़ता लेकिन अब पार्टी की बागडोर धीरे धीरे युवा हाथों में जा रही है तो आजके दौर की ज़रूरतों के हिसाब से उसमें बदलाब भी दिख रहा है, बता दें कि मायावती ने आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित किया है.

Exit mobile version