Site icon Buziness Bytes Hindi

बीएसपी ने 45 फीसदी मुसलमानों को टिकट दिए


बीएसपी ने 45 फीसदी मुसलमानों को टिकट दिए

ऊषा सिंह

बीएसपी के दूसरे चरण के टिकट बंटवारे में दलित-मुसलमान लामबंदी की कोशिश साफ नजर आ रही है। पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को  51 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। पश्चिमी यूपी की इन सीटों पर सबसे ज्यादा 23 मुसलमान प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं 10 रिजर्व सीटों पर दलित प्रत्याशी हैं। इसके अलावा 13 ओबीसी और पांच सवर्ण प्रत्याशी बनाए गए हैं।

Read also: मायावती ने 53 प्रत्याशियों की जारी की सूची, सत्ता में वापसी का किया दावा

बीएसपी ने दूसरे चरण की जिन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है वे पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में आती हैं। इन जिलों में मुसलमानों के अलावा ओबीसी वोटर ज्यादा हैं। इसके बाद एससी वोटर आते हैं। दलित पार्टी का बेस वोटर है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुसलमानों को टिकट देकर दलित-मुसलमानों को एक साथ लामबंद करने की कोशिश की है। जहां पर मुसलमान कम हैं वहां पर ओबीसी को प्रथमिकता दी है। यही वज है कि 45 प्रतिशत से ज्यादा प्रत्याशी मुसलमान हैं। वहीं सवर्ण प्रत्याशियों को इस लिस्ट में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी भी नहीं मिली है। दूसरी लिस्ट में भी युवा चेहरों को प्राथमिकता दी है। रामपुर मनिहारन सीट रवींद्र कुमार मोल्हू को इसी सीट से दोबारा टिकट दी गई है। वहीं मोहम्मद गाजी की सीट बदल दी गई है। पिछली बार वह धामपुर से प्रत्याशी थे। इस बार बढ़ापुर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह रफीतुल्ला को पिछली बार संभल से टिकट मिला था। उनको इस बार असमौली से प्रत्याशी बनाया है।

Illustration By Hasan Zaidi

मायावजी ने दिया नारा

प्रत्याशियों का ऐलान करने के साथ ही बीएसपी प्रमुख मायावती ने ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ नारा दिया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने सभी प्रत्याशियों को जिताएं। बीएसपी की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की सरकार बनने पर ही बाबा साहेब भीमरामव अम्बेडकर और कांशीराम जी का सपना साकार होगा।

Read also: खामोश मायावती ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की टेंशन

बीएसपी दूसरे चरण के प्रत्याशियों की लिस्ट

बेहट-रईस मलिक
नकुड़-साहिल खान
सहारनपुर नगर-मनीष अरोड़ा
सहारनपुर देहात-अजब  सिंह
देबबंद-चौधरी राजेंद्र सिंह
रामपुर मनिहारन-रवींद्र कुमार मोल्हू
गंगोह-नोमान मसूद
नजीबाबाद-शाहनवाज आलम
नगीना-ब्रजपाल सिंह
बढ़ापुर-मोहम्मद गाजी
धामपुर-कमाल अहमद
नटहौर-प्रिया सिंह
बिजनौर-रुचिवीरा
चांदपुर-शकील हाशमी
नूरपुर-हाजी जियाउद्दीन अंसारी
कांठ-आफाक अली खां
ठाकुरद्वारा-मुजाहिद अली
मुरादाबाद देहात-अकील चौधरी
मुरादाबाद नगर-इरशाद हुसैन सैफी
कुंदरकी-चांद बाबू मलिक
बिलारी-अनिल कुमार चौधरी
चंदौसी-रणविजय सिंह
असमौली-रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा
सम्भल-शकील अहमद कुरैशी
गुन्नौर-फीरोज
स्वार-अध्यापक शंकर लाल सैनी
विलासपुर-राम अवतार कश्यप
रामपुर-सदाकत हुसैन
चमरौव्वा-अब्दुल मुस्तफा हुसैन
मिलक-सुरेंद्र सिंह सागर
धनौरा-हरपाल सिंह
नौगांव सादात-सादाब खां उर्फ टाटा
अमरोहा-मोहम्मद नावैद अयाज
हसनपुर-फिरेराम उर्फ फिरे सिंह गुर्जर
बिसौली-जयपाल सिंह
सहसवान-हाजी बिट्टन मुसर्रत
बिल्सी-ममता शाक्य
बदायूं-राजेश कुमार सिंह
शेखपुर-मुस्लिम  खां
दातागंज-रचित गुप्ता
बहेड़ी-आसेराम  गंगवार
मीरगंज-कुंवर भानु प्रताप सिंह  गंगवार
भोजीपुरा-योगेश पटेल
बिथरी चैनपुर-आशीष पटेल
बरेली कैंट-अनिल कुमार वाल्मीकि
आंवला-लक्ष्मण प्रसाद लोधी
कटरा-राजेश कश्यप
जलालाबाद-अनिरुद्ध सिंह यादव
तिलहर-नवाब फैजान अली खां
पुवायां-उदय वीर सिंह जाटव
शाहजहांपुर-सर्वेश चंद्र धांसू मिश्रा


 

 

Exit mobile version