Site icon Buziness Bytes Hindi

BSNL 499 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा Fiber कनेक्शन के साथ


BSNL 499 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा Fiber कनेक्शन के साथ

न्यूज़ डेस्क : सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने लोगों तक सरल तरीके से इंटरनेट सर्विस देने का प्लान बनाया है. जिसके लिए उन्होने नया पोर्टल ‘BookMyFiber’ पेश किया है. इस पोर्टल की मदद से यूजर्स नए Fiber कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

खास बात है कि इस पोर्टल को देशभर में BSNL के सभी टेलिकॉम सर्किल्स में पेश किया गया है. इस वेबसाइट की सहायता से यूजर्स बेहद सरलता से इंटरनेट सर्विस प्राप्त कर सकते है. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से बता दे कि ‘BookMyFiber’ का उपयोग करके नया Fiber कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको ​सिर्फ इस पोर्टल को खोलकर वहां अपनी डिटेल भरनी होगी.

जिसमें लोकेशन, सर्किल, पिन कोड, नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस की जानकारी मांगी जाएगी. इसका इंटरफेस बेहद ही आसान है और यूजर्स को इस्तेमाल के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी. इस वेबसाइट को ओपन करते ही ओवर व्यू मैप दिखाई देगा, और इसमें दिए गए पॉप अप फंक्शन में आप अपनी लोकेशन डालकर पता आसानी से टाइप कर सकते है.

इसके अलावा BSNL के BookMyFiber वेबसाइट पर अपनी डिटले डालने के पश्चात आप सुविधा व आवश्यकतानुसार Fiber योजना का चयन कर सकते हैं. Fiber योजना की शुरुआती प्राइस 499 रुपये है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है.

इसके अलावा आप 429 रुपये, 777 रुपये, 849 रुपये से लेकर 2,499 रुपये तक से अधिक तक के प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं. बता दें कि प्लान की प्राइस सर्किल्स पर भी निर्भर करती है. BSNL ने अपनी फाइबर ऑप्टिक ब्रॉडबैंड सर्विस को वर्ष 2019 में पेश किया था, और धीरे-धीरे इसे पूरे भारत में मौजूद होगा. 

Exit mobile version