Site icon Buziness Bytes Hindi

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेरठ पुलिस का क्रूर चेहरा


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेरठ पुलिस का क्रूर चेहरा

मेरठ: पुलिस के खाकी चेहरे के भी तरह तरह के रंग देखने को मिलते हैं मगर मेरठ में कल खाकी का जो रंग देखने को मिला वह किसी भी तरह से किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा।

दो माह के मासूम को सड़क पर फेंका
दरअसल मेरठ पुलिस का यह निर्दयी रूप कल की एक घटना के दौरान सामने आया जब एक मकान को खाली कराने के झगडे में दो गुटों में हुई मारपीट के मामले पुलिस मौके पर पहुंची थी. कहा जा रहा है उसी झगडे के दौरान सदर बाजार थाना पुलिस के सिपाहियों ने 2 माह के बच्चे को बड़ी निर्दयता से एक हाथ में लटकाकर पकड़ लिया और चिलचिलाती धूप में सड़क पर फेंक दिया। बच्चा सड़क पर पड़ा चिल्लाता रहा।

वायरल हुए फोटो
पुलिस के इस निर्दयी रूप के फोटो इस वक़्त सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और दोषी पुलिसवालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने कई फोटो शेयर करते हुए लिखा है ” सरकार बेऔलादों की, पुलिस भी बेऔलादों की ??”

Exit mobile version