नोएडा। जीजा ने साले को उधार की रकम नहीं दी तो उसने अपने मुंह में बिजली का तार डालकर स्विच खोलकर जान दे दी। घटना से हड़कंप मच गया। मृतक साले ने अपने जीजा से महज एक हजार रुपये उधार के रूप में मांगे थे। घटना जिले के सेक्टर 113 के गांव सर्फाबाद की है। ग्रामीणों का कहना है कि जीजा द्वारा रुपये देने से मना करने पर ही युवक ने यह कदम उठाया है।
Read also: अमेठी में महिला सब इंस्पेक्टर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप
युवक ने सुबह बिजली का नंगा तार मुंह में डालकर करंट चालू कर दिया। हालांकि इस घटना में पहले वो बुरी तरह से करंट से झुलग गया था। लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के रहने वाले विनय कुमार ने बीती रात अपने जीजा से एक हजार रुपये का उधार मांगा था।
जीजा ने यह कहते हुए रुपये देने से मना कर दिया कि उसके पास पैसे नहीं है। इससे नाराज होकर साले विनय ने अपने मुंह में बिजली का नंगा तार डालकर बिजली का बटन आन कर दिया। जिससे वह करंट से बुरी तरह से झुलस गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जिस जीजा से मृतक ने रुपये मांगे थे वह मौके से फरार हो गया। थाने में अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर किसी के खिलाफ परिजनों ने नहीं दी है।
