UP Crime News: देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म तो पति ने दे दिया तीन तलाक

उत्तर प्रदेशUP Crime News: देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म तो पति...

Date:

रुड़की। हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ देवर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह बात महिला ने जब विदेश में रह रहे अपने पति को बताई तो उसने विदेश से ही फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं अब यह पूरा मामला दहेज उत्पीड़न का भी बन गया है। पूरे ससुराल पक्ष पीड़िता ने दहेज की प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इधर रुड़की से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि पिस्तौल एक बच्चे के हाथ में नज़र आ रही है।

Read also: Yogi Cabinet News: मानसून में कम बारिश ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, सीएम ने बुलाई बैठक

दहेज, दुष्कर्म और तीन तलाक से जुड़ा यह मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 2021 में शादी के बाद से ससुराल पक्ष महिला पर दहेज के लिए दबाव बना रहा था। वहीं महिला के साथ देवर ने घोखे से दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने जब ये बात विदेश में नौकरी करने गए अपने पति को बताई तो उसने भी बिना कुछ सोचे—समझे पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शादी में दहेज के तौर पर बहुत सारा सामान दिया था। ससुराल पक्ष के दबाव के चलते कई बार समझौते के लिए बातचीत की गई। इस मामले में मंगलौर कोतवाल राजीव रौथाण का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...