Site icon Buziness Bytes Hindi

पूर्व सांसद अतीक अहमद का पूर्व विधायक भाई अरेस्ट


पूर्व सांसद अतीक अहमद का पूर्व विधायक भाई अरेस्ट

एक लाख का इनामी पूर्व सपा विधायक अशरफ गिरफ्तार
शहर के सनसनीखेज राजू पाल हत्याकांड समेत 2 दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं

प्रयागराज– यूपी में बाहुबलियों की लिस्ट में अतीक अहमद का नाम आता है. उसके छोटे भाई को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.वह अपनी सुसराल गया था वही से पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया.उसकी ससुराल पूरामुफ्ती के हटवा में है.वह तकरीबन तीन वर्षों से फरार था. उस पर शहर के सनसनीखेज राजू पाल हत्याकांड समेत 2 दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं.

कैंट थाने में हुई पूछताछ
पुलिस को इनपुट मिला था कि सपा का पूर्व विधायक अशरफ अपनी ससुराल आया हुआ है. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर कैंट थाने में घंटों पूछताछ की.लखनऊ से सीबीआई की टीम ने भी मौेजूद थी. सुबह अशरफ की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उसके समर्थक और रिश्तेदार थाने पहुंच गए थे. उन्हें हटाने के लिए पुलिस को थाने के इर्द-गिर्द बैरिकेडिंग लगानी पड़ी.

बीजेपी गवर्नमेंट बनते ही हुआ था फरार
एक लाख का इनामी अशरफ तीन वर्ष पहले भाजपा सरकार बनने के बाद से ही फरार हो गया था. फरारी के बाद पुलिस ने उस पर सबसे पहले 5,000 का इनाम घोषित किया था. बाद में इनाम बढ़ते बढ़ते एक लाख तक हो गया. अक्सर उसके प्रयागराज में होने की सूचना मिलती थी. कई टीमें अशरफ की तलाश में लगी हुई थीं. उसकी तलाश में टीमों ने दिल्ली, मुबई, हरियाणा.राजस्थान और गुजरात समेत कई प्रदेशों में खोजबीन की थी.

सपा विधायक रह चुका है अशरफ
खालिद अजीम उर्फ अशरफ साल 2005 में इलाहाबाद सिटी वेस्ट सीट से सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुका है. हालांकि 2007 के चुनाव में उसे राजू पाल की पत्नी से हार का सामना करना पड़ा था. अशरफ अपने बड़े भाई अतीक के गैंग का सक्रिय सदस्य और हिस्ट्रीशीटर भी है. उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा करने समेत कई गंभीर धाराओं में मुक़दमे दर्ज हैं.प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश के मुताबिक फरारी के दौरान वह ज्यादातर वक्त दिल्ली और दूसरे राज्यों में छिपकर रहता था. हालांकि बीच-बीच में वह अपनी ससुराल कौशांबी और घर प्रयागराज भी आता रहता था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14ह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.मामले में प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि एक लाख के इनामी अशरफ को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Exit mobile version