Site icon Buziness Bytes Hindi

घरेलू शेयर बाजार की तेज़ शुरुआत

sensex

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में घरेलू शयर बाजार की ओपनिंग सपाट हुई थी और बाद में ऊपर या नीचे की तरफ गया था लेकिन 11 जनवरी को भारतीय शेयर के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी बड़ी उछाल के साथ खुले। सेंसेक्स लगभग 225 अंक उछलकर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स और निफ़्टी में गिरावट आयी है और इस समय सेंसेक्स 99 और निफ़्टी 36 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी बैंक ने भी आज 192.95 अंक की बढ़त के साथ 47553.80 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। निफ़्टी समाल कैप में भी तेज़ी दिख रही है और इस समय वो 60 अंकों की बढ़त के साथ 15446 पर ट्रेड कर रहा है.

निफ्टी पर पर इस समय एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स और एमएंडएम प्रमुख लाभ में दिख रहे हैं, जबकि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस गिरावट में रहे। सबसे ज़्यादा हलचल वाले शेयरों में polycab का नाम है, पिछले कई सत्रों में इसमें नीचे के सर्किट लगे हैं, आज भी इसमें 18 प्रतिशत की इस समय गिरावट नज़र आ रही है. इसके अलावा आईआरएफसी, रिलायंस, रैक विकास और टाटा पावर में ज़्यादा एक्टिविटी नज़र आ रही है. आज टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी एएमसी, गुजरात होटल्स, 5 पैसा कैपिटल समेत कई कंपनियों के रिजल्ट आने वाले हैं जो बाजार की चाल पर असर डाल सकते हैं.

वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो गिफ्ट निफ़्टी अभी 11 अंक नीचे नज़र आ रहा है डाओ जोन्स फ्यूचर में 60 अंकों की तेज़ी है. कल अमेरिकी बाजार हरे निशाँ में बंद हुए, nasdak में 111 अंक और एस एंड पी 500 में 22 अंकों की तेज़ी रही. एशियाई बाज़ारों में निक्केई में 1.5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। हैंगसैंग में 218 अंकों की बढ़त है, स्ट्रेट टाइम्स,, कॉपी, जकार्ता कम्पोजिट और शंघाई कम्पोजिट में भी तेज़ी नज़र आ रही है.

Exit mobile version