Site icon Buziness Bytes Hindi

Ramzan 2023: मुस्लिम क्षेत्रों में रौनक शुरु, कल से शुरु हो सकता है रमजान महीना

ramzan 2023

नई दिल्ली। रमजान मुबारक 2023 का महीना 23 मार्च से शुरू हो सकता है। आज 22 मार्च की शाम चांद देखने के साथ रमजानुल मुबारक महीने का आगाज होगा। ऐसे में शहर के मुस्लिम क्षेत्रों में रौनक शुरू हो गई है। गुदड़ी बाजार में रमजान महीने में सहरी में इस्तेमाल होने वाली सिवंई, खजला और डबल रोटी तैयार होने लगी हैं। जो मेरठ शहर के साथ आसपास के जिलों में सप्लाई होगा।

गुदड़ी बाजार में रमजान शुरू होने के दस से पंद्रह दिन पहले सिवंई और अन्य सामान बनाना शुरू कर देते हैं। रमजान शुरू होने पर मांग बढ़ जाती है, जिसके लिए स्टॉक रखना होता है। गुदड़ी बाजार के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में काफी मात्रा में सिवंई, खजला और अन्य सामान बनाया जाता है।

आज 22 मार्च को देखेंगे चांद

नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि 23 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो सकता है। अकीदतमंद आज 22 मार्च को रमजान का चांद देखेंगे। अगर आज चांद न दिखा तो गुदड़ी बाजार में चांद कमेटी की बैठक होगी। इसमें शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य उलमा शामिल होंगे। वह दारुल उलूम देवबंद, दिल्ली मकरज, लखनऊ सहित अन्य बड़े इस्लामिक इदारों में संपर्क करेंगे। देश में कहीं भी चांद दिखने की पुष्टि हुई तो 23 से रमजान शुरू हो जाएंगे। चांद न दिखने की सूरत में 23 मार्च को चांद देखा जाएगा और तब 24 मार्च से रमजान होंगे।

साढ़े 13 घंटे का होगा पहला रोजा

मुकद्दस रमजान का का पाक महीना शुुरू होने जा रहा है। मस्जिदों से लेकर घरों तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार रमजान का पहला रोजा करीब साढ़े 13 घंटे का होगाए जबकि आखिरी रोजा साढ़े 14 घंटे का होगा। खासकर दिल, गुर्दे और मधुमेह आदि के मरीजों के लिए चिकित्सक एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन की सलाह है कि माह ए रमजान के दौरान जो मरीज हैं। वे दवा लेने में लापरवाही न बरतें और अपने चिकित्सक की सलाह से ही रोजा रखें।

Exit mobile version