Site icon Buziness Bytes Hindi

BRICS Summit 2022: ब्रिक्स में एक मंच पर होंगे मोदी,पुतिन और चिनफिंग, वर्चुअल होगी शिखर बैठक

नई दिल्ली। आगामी 23—24 जून को आयोजित होने वाली ​ब्रिक्स की बैठक में एक मंच पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग एक मंच पर होंगे। हालांकि ये बैठक वर्चुअल तरीके से आयोजित की जाएगी। बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा जबकि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन,चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी एक साथ होंगे। ब्रिक्स देशों की ये बैठक इस साल 23-24 जून को होने जा रही है। इस बैठक में इन तीनों देशों के प्रमुखों के साथ ही ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भी  भाग लेंगे।

Read also: नौकरी ही नौकरी: क्या बैकफुट पर है मोदी सरकार?

ब्रिक्स शिखर वार्ता के बाद जारी होने वाले घोषणा पत्र में यूक्रेन, खाद्य आपूर्ति और ऊर्जा कीमतों को लेकर क्या निर्णय लिया जाएगा। इस पर अमेरिका सहित पूरे यूरोप की नजर होगी। उल्लेखनीय तथ्य है कि चीन की अध्यक्षता में इस बैठक में ब्रिक्स के लिए 2030 का एजेंडा तय किया जाएगा। यह बैठक इसका भी उदाहरण होगी कि भारत जैसा देश किस तरह से अंतराष्ट्रीय वैश्विक मामलों पर किसी के भी साथ शामिल नहीं होते हुए अपनी रणनीतिक हितों की रक्षा करने में सफल रहा है। ब्रिक्स शिखर वार्ता के बाद ही 26 से 28 जून तक जी—7 देशों की शिखर वार्ता जर्मनी में शुरू होगी। जी—7 में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस तरह से हफ्ते भर के अंदर भारत प्रधानमंत्री मोदी एक तरफ चीन और रूसी नेताओं के साथ बैठक करेंगे तो दूसरी तरफ इन दोनों देशों के खिलाफ लामबंद होने वाले ब्रिटेन,अमेरिका, जापान, फ्रांस,  कनाडा जैसे नाटो सदस्य के प्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे।

Read also: Agneepath Yojana Protest: चौथा दिन, दिन भर हुआ बवाल, प्रदर्शनकारियों ने थाना फूंका

भारत ब्रिक्स के साथ ही नहीं बल्कि चीन और रूस की सदस्यता वाले शंघाई सहयोग संगठन बैठक में भी भाग ले रहा है। नई दिल्ली में एससीओ के सदस्य देशों की बैठक हुई थी। जिसमें रुस,चीन और पाकिस्तानी अधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक में चीन की ओर से अगले वर्ष सभी देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियों के बीच कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।जिसका भारत ने समर्थन किया। बता दें कि एससीओ शिखर बैठक सितंबर, 2022 में होने वाली है। इसमें चारों देशों के अलावा ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, काजिकिस्तान,किर्गिजस्तान भी शामिल होंगे।

Exit mobile version