Site icon Buziness Bytes Hindi

आतंकवाद से निपटने के लिए ब्रिक्स समूह करेगा बैठक


आतंकवाद से निपटने के लिए ब्रिक्स समूह करेगा बैठक

आतंकवाद, कट्टरपंथ और आतंकवादी फंडिंग से निपटने के लिए सभी ब्रिक्स देशों ने मिलकर अगले महीने बैठक करने की योजना बनाई है। इस बैठक में ब्रिक्स देश आतंकवाद से निपटने के लिए एक कार्य योजना अपनाएंगे। इस समूह की बैठक को इसके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने प्रस्तावित किया है।

इस बात की जानकारी देते हुए शुक्रवार को देश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह कि 28 व 29 जुलाई की वर्चुअल बैठक में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि भारत की विश्व की अध्यक्षता के दौरान आतंकवाद विरोध संयुक्त परियोजना पर विचार हुआ। इस योजना को अगले महीने होने वाली BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में अपनाया जाएगा।

साउथ अफ्रीकी संसद अशांति की जांच स्थापित करना चाहती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिक्स Brazil, Russia, India, China और South Africa देशों का एक सम्मिलित समूह है। यह समूह कुल भौगोलिक जीडीपी के 24 फ़ीसदी, वैश्विक आबादी के 41 फीसदी और वैश्विक व्यापार के 16 फ़ीसदी का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, यह समूह दुनिया भर में उग्रवाद, आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने के सहयोग के लिए जोड़ता है।

शिकागो इनडोर मास्क जनादेश जारी करेगा

इस पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीपीडब्ल्यूजी की बैठक में इन देशों ने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से निपटने के लिए अपने विचारों का आदान प्रदान किया और कार्य योजना के अनुरूप आतंकवाद विरोधी सहयोग और बढ़ाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version