Site icon Buziness Bytes Hindi

GST के बढ़े दर के खिलाफ देश के सभी राज्यों के ईट और भट्ठा कारोबारी 8 मार्च को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन


GST के बढ़े दर के खिलाफ देश के सभी राज्यों के ईट और भट्ठा कारोबारी 8 मार्च को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

लखनऊ: जीएसटी की बढ़े दर (rise in GST rate) के खिलाफ पूरे प्रदेश के ईट और भट्ठा कारोबारी 8 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया ब्रिक एंड टाइल्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (All India Brick & Tile Manufacturers Federation) के बैनर तले पूरे देश से करीब 50,000 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि यह ईट भट्ठा यूनियन का अब तक का बड़ा प्रदर्शन होगा। दर्शन पिछले दिनों लखनऊ में जीएसटी काउंसिल की 45 वीं बैठक हुई थी। उस बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि ईट भट्टा पर जीएसटी दर 5 से बढ़ाकर 12 फ़ीसदी कर दिया जाएगा। इसी के बाद से लगातार इसका विरोध हो रहा है।

Read also- Building House Tax: सुबह आंख खुलने से पहले ही लखनऊ में चल जा रहा नगर निगम का डंडा, दुकान से लेकर बिल्डिंग हाउस टैक्स…

लखनऊ ब्रिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में ईद पर 240 से लेकर 600% तक वृद्धि का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ कारोबार को नुकसान होगा बल्कि आम आदमी के लिए भी घर बनाने सपना ही रह जाएगा। उन्होंने कहां किसके खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश से ईट भट्टा कारोबारी दिल्ली में एकत्र होंगे। बताया कि कुछ लोग 7 तारीख को शाम को ही दिल्ली पहुंच जाएंगे वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग 8 की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार अपने इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। 8 मार्च का आंदोलन निर्णायक आंदोलन होगा इसमें आगे के अभियान पर भी फैसला होगा। उप्र में करीब 5000 से ज्यादा ईट भट्‌ठा कारोबारी है। इनके माध्यम से सरकार को हर साल करोड़ों रुपए टैक्स मिलते हैं, कारोबार में कमी आने के बाद यह स्थिति नहीं रहेगी।

Exit mobile version