घटना में 4 पुलिस वाले भी घायल हुए है
कानपुर: कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंट में मारे जाने की बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यूपी STF की एक टीम विकास दुबे को मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश कानपुर लेकर आ रही थी, रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई और वह भागने की कोशिश कर रहा था. अभी पूरी जानकारी आनी बाकी है
आप को बता दे कानपुर में एसटीएफ के काफिले की गाड़ी पलटी, भागने की कोशिश में विकास को एनकाउंटर में लगी गोली उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से बड़ी खबर आ रही है. यहां यूपी एसटीएफ (UP STF) के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ये वही काफिला है, जिसमें मध्य प्रदेश से गिरफ्तार मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) सवार था. पता चला है कि विकास दुबे जिस गाड़ी में सवार था, वही हादसे का शिकार हुई है, बर्रा थाना क्षेत्र के पास की ये घटना है. दुर्घटना में कार पलट गई है। आई जी कानपुर ने बताया घटना में 4 पुलिस वाले भी घायल हुए है जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है

