ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड के इन जिलों में शनिवार और रविवार को जारी रहेगा लॉकडाउन, देहरादून को लेकर स्थिति आज होगी साफ

उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड के इन जिलों में शनिवार और रविवार को...

Date:


ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड के इन जिलों में शनिवार और रविवार को जारी रहेगा लॉकडाउन, देहरादून को लेकर स्थिति आज होगी साफ

देहरादून : प्रदेश के तीन मैदानी जिलों हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में इस हफ्ते भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा। जबकि देहरादून को लेकर आज स्थिति साफ होगी।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते हफ्ते सीएम के निर्देश पर इन चारों जिलों में लॉकडाउन रखा गया था। उस वक्त यह व्यवस्था केवल एक हफ्ते के लिए लागू की गई थी।

कहा गया था कि अगले हफ्ते की स्थिति समीक्षा करने के बाद साफ होगी। जिसके बाद इस हफ्ते इन चारों जिलों में लॉकडाउन को लेकर शासन ने जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी।

गुुरुवार को चार में से तीन जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में जिलाधिकारी की ओर से इस बार भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखने का फैसला ले लिया गया।

जबकि देहरादून जिले में गुरुवार रात तक जिला प्रशासन की ओर से स्थिति साफ नहीं हो पाई थी, लेकिन माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दून जिला प्रशासन भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में ही रहेगा।

ऐसी स्थितियों में ये ही माना जा रहा है कि इन चारों मैदानी जिलों में इस बार भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहेगा।

सभी डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद शनिवार और रविवार को लॉकडाउन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...