Site icon Buziness Bytes Hindi

Breaking News Today: गेहूं की फसलों में भीषण आग,तार से निकली चिंगारी ने तबाह की फसल


Breaking News Today: गेहूं की फसलों में भीषण आग,तार से निकली चिंगारी ने तबाह की फसल

एटा। जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही ने किसान की मेहनत को बर्बाद कर दिया। सामने मेहनत से पैदा की फसल में भीषण आग लगी हुई थी और वह चुपचाप आंखों में आंसू लिए आग से फसल जलती देख रहा था। एक चिंगारी ने उसको कंगाल बना दिया। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली एक चिंगारी ने खेतों में पककर खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। आग ने किसानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। तबाही के इस मंजर को अपनी आंखों से देख किसान सिहर उठे।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/04/Breaking-News-Today-Hindi.mp4

Read also: गेहूं की फसल को नष्ट कर जताया कृषि कानूनों पर विरोध

जिले के थाना जलेसर क्षेत्र के नगला बंजारा गांव में खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में भीषण आग लग गई। जिसके बाद किसी स्थानीय ग्रामीण द्वारा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने का वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

Read also: शिवराज पहुंचे खेतों में, किसानों के नुकसान की भरपाई का वादा

गांव नगला बंजारा में ग्रामीणों के बीच उस वक्त भगदड़ और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जब बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसानों के खून पसीने से शिची गई उनकी खेतों में पक कर खड़ी हुई गेंहूँ की फसल बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई।

Exit mobile version