Site icon Buziness Bytes Hindi

Breaking News: देहरादून से दिल्ली जाना होगा महंगा,टोल पर देना होगा बढ़ा टैक्स


Breaking News: देहरादून से दिल्ली जाना होगा महंगा,टोल पर देना होगा बढ़ा टैक्स

देहरादून। देहरादून से दिल्ली और अन्य स्थानों पर जाना अब महंगा होगा। अब 1 अप्रैल से टोल की दरों में 10 प्रतिशत का इजाफा होगा। जिससे दिल्ली जाने के लिए रास्ते में पड़ने वाले टोल पर 10 ​प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा। देश भर में हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर 1 अप्रैल से ज्यादा रुपये देने होंगे। एनएचएआई ने टोल दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। बता दे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैसे ही आसमान पर हैं। ऐसे में इनकी बढ़ती कीमतों के बीच अब टोल भी महंगा हो जाने से यात्रा के दौरान महंगाई का दोहरा झटका लगा है। सफर महंगा होने का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। वहीं इससे रोडवेज विभाग पर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Read also: जम्मू-कश्मीर के बनिहाल टोल पोस्ट पर कर्मचारियों ने ड्राइवर को पीटा, कान काटा

दिल्ली जाने की बात करें तो कुमाऊं रोडवेज बसों को पांच टोल प्लाजाओं से होकर निकलना होता है। इन सभी पर रोडवेज को प्रत्येक बस 190 रुपये से लेकर 440 रुपये टोल के देने पड़ते हैं। देहरादून से दिल्ली जाते समय हाइवे पर चार टोल प्लाजा पड़ते हैं। जिनमें तीन टोल प्लाजा में 500 रुपये और एक में 580 रुपये टोल टैक्स लगता है।

Read also: वाहनों से हटेगा फास्टैग, सीधे बैंक खाते से कटेगा टोल- संसदीय समिति ने की सिफारिश

अपनी कार या टैक्सी से अगर दिल्ली जा रहे हैं तो इन पांच टोल प्लाजाओं पर 25 रुपये 130 रुपये तक टोल टैक्स देना होता है। अब एक अप्रैल से लागू हुए नए रेट के हिसाब से कार वालों को टोल पर 2.5 से 13 रुपये तक अधिक का भुगतान करना होगा।

Exit mobile version