Site icon Buziness Bytes Hindi

Gyanvapi Mosque Complex Case: वुजूख़ाने की दीवारों को तोड़ा जाय, हिन्दू पक्ष की नई मांग

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कल वुजूख़ाने में शिवलिंग मिलने के हिन्दू पक्ष के दावे जिसे मुस्लिम पक्ष फव्वारा बता रहा है के बाद सिविल जज (सी डी) वाराणसी में तीन महिला याचिकाओं द्वारा यह नई याचिका दायर की गयी है और मांग की गई है वुजूख़ाने की दीवारों को तोड़कर और मलबा हटाकर आगे की सच्चाई को सामने लाया जाय। 

वादिनी रेखा पाठक, मंजू व्यास और सीता साहू की ओर से राखी सिंह वगैरह बनाम सरकार मुक़दमा नंबर 693 के अंतर्गत दायर अपील में कहा गया कि शिवलिंग जहाँ उसके पूरब तरफ दीवार में दरवाज़ा है उसे ईंट और सीमेंट से बंद कर दिया गया है, इसके अलावा नंदी मुख की ओर जो कॉरिडोर में स्थित है, उसके सामने जो तहखाना है उस तहखाने की तरफ दीवार खड़ी करके शिवलिंग को ढकते हुए ईंट और सीमेंट से जोड़ दिया गया है।

Also read: जारी रहेगा ज्ञानव्यापी मस्जिद का सर्वे, नहीं हटेंगे कोर्ट कमिश्नर, अदालत का आदेश

याचिका में आगे कहा गया कि बैरिकेटिंग के अंदर पश्चिमी दीवार पर दरवाज़े को जोड़कर बंदकर दिया गया है, यह दरवाज़ा माँ के मंदिर में जाने का रास्ता है। अब अदालत से मांग की गयी है कि दौरान कमीशन 16 मई को जो पाया गया उसके पूर्वी दीवार और नंदी मुख के सामने वाले तहखाने वाली उत्तरी दीवार को तुड़वाया जाय, साथ ही बैरिकेटिंग के पश्चिमी दीवार को खोलकर कमीशन द्वारा कार्रवाई कर रिपोर्ट देने दे आदेश दिए जांय।

Exit mobile version