Site icon Buziness Bytes Hindi

Brain Healthy Foods: दिमाग़ को बूस्ट करेंगे ये फूड्स!


Brain Healthy Foods: दिमाग़ को बूस्ट करेंगे ये फूड्स!

लाइफस्टाइल डेस्क। Brain Healthy Foods – दिमाग़ हमारे शरीर का बेहद जरुरी हिस्सा होता है, ये हर कार्य के साथ एक जटिल संबंध रकता है। इसीलिए जरूरी है की इसका ध्यान रखा जाए और इसके लिए आपको अच्छी डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बातएंगे जिसके सेवन से आपके दिमाग़ के काम करने की क्षमता बढ़ जाएगी। 

Read also: स्प्राउट(Sprout) को करें डाइट में शामिल, वज़न रहेगा कंट्रोल में

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate)


डार्क चॉकलेट स्वाद में कड़वी लगती है, लेकिन क्या आप जानते है इसे दिमाग़ के लिए हेल्दी फूड्स में गिना जाता है। ऐसा इसीलिए क्योकि ये आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होता है। 

मसाले (Spices)


मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं लेकिन ये सेहत को भी लाभ देते है। इसमें कई एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है , जो चिंता के जोखिम को कम करता है और ब्रेन कैमिस्ट्री को अच्छा करता है। 

नट्स (Nuts)


नट्स हेल्दी फैट्स का अच्छे स्रोत है, ये दिमाग़ के साथ – साथ हृदय को भी स्वस्थ रखते हैं। खासकर अखरोट  याददाश्त और सोच को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसमें कई ओमेगा -3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। 

Read also: वजन बढ़ाने के लिए इस खास डाइट प्लान को अपनाए

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां (Green Vegetables)


हरी पत्तेदार सब्ज़ियां  फोलेट, आयरन, विटामिन-बी9 और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये दिमाग़ की सेहत में सुधार करके उसको बूस्ट करते है, इसीलिए हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करना न भुले। 

Exit mobile version