Site icon Buziness Bytes Hindi

Brahmastra Vs Kashmir Files: ब्रह्मास्त्र की कमाई देख ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर को लगी मिर्ची

बॉलीवुड में पिछले दिनों एक से एक बिग बजट की फिल्में धराशायी हो गयी जिसमें आमिर और अक्षय की फिल्में भी थी, बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स में एक निराशा का आलम था क्योंकि पिछले दिनों देश में फिल्मों के बॉयकॉट का दौर चल रहा था. ऐसे में रणबीर और आलिया की जब “ब्रह्मास्त्र” रिलीज़ हुई तो उसकी भी कामयाबी को लेकर काफी संशय था, कुछ हिंदूवादी संगठन ब्रह्मास्त्र के भी बॉयकॉट की कॉल देने लगे लगे थे लेकिन ब्रह्मास्त्र कमाई के मामले में न सिर्फ सुपर डुपर हिट हुई बल्कि उसने पिछली ब्लॉक बस्टर विवादित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को भी पीछे छोड़ दिया। इसको लेकर अब द कश्मीर फाइल्स के फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया सामने आयी है, जिसको देखते हुए कहा जा सकता है कि ब्रह्मास्त्र की सफलता से उन्हें मिर्ची लगी है. 

विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि द कश्मीर फाइल्स को काहे से पीटा। लाठी, रॉड, हॉकी या AK47 से या फिर पत्थरों से। या पेड पीआर और प्रभावितों के साथ? विवेक ने आगे लिखा कि हमें अकेला छोड़ दें,  बॉलीवुड फिल्मों की एक-दूसरे से टक्कर होने दें। मैं उस दौड़ में शामिल नहीं हूं। विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट से साफ़ झलकता है कि ब्रह्मास्त्र की कमाई देखकर उन्हें मिर्ची लगी है. 

बता दें कि रणबीर-आलिया अभिनीत इस फिल्म ने दुनिया भर में 350 करोड़ रुपए के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया। जिसका मतलब ये हुआ कि इसने द कश्मीर फाइल्स की अबतक की कमाई 340 करोड़ रुपए को पीछे छोड़कर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। बताया जा रहा कि फिल्म ब्रह्मास्त्र का कुल बजट 410 करोड़ का है, हालाँकि रणबीर कपूर ने इस बात का खंडन किया है.

Exit mobile version