Site icon Buziness Bytes Hindi

मेलबर्न नहीं एडिलेड में होगा बॉक्सिंग-डे टेस्ट


मेलबर्न नहीं एडिलेड में होगा बॉक्सिंग-डे टेस्ट

नई दिल्ली।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगा. इसके बाद 11 से 15 दिसंबर तक एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से और चौथा सिडनी में तीन जनवरी से होगा. हालांकि अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि विक्टोरिया प्रांत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न की बजाय एडिलेड में करा सकता है.

सिडनी मार्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार 26 से 30 दिसंबर तक होने वाले इस टेस्ट के मेजबानों की दौड़ में एडिलेड सबसे आगे है।

आपात बैठक में होगी चर्चा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने अगले सप्ताह राष्ट्रीय क्रिकेट समिति की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें इस श्रृंखला के संचालन पर बात की जाएगी. अगर यह श्रृंखला नहीं होती है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 30 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान होगा. एक वरिष्ठ क्रिकेट अधिकारी ने अखबार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करना ही पड़ेगा. विक्टोरिया में अब तक 17000 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और 170 लोगों की मौत हुई है. साउथवेल्स में 4000 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं जबकि एडीलेड में 457 पुष्ट मामले आए जिनमें से 445 संक्रमित ठीक हो गए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही कह चुका है कि श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है.

Exit mobile version