Box Office Report: पर्दे पर टाइगर 3 को टक्कर देने में कितनी सफल फर्रे? जाने पूरी रिपोर्ट

बॉलीवुडBox Office Report: पर्दे पर टाइगर 3 को टक्कर देने में कितनी...

Date:

Box Office Report: सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ ने दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म अब तक बड़े पर्दे पर अपना दमखम दिखाने की पूरी कोशिश में है। इसी बीच भाईजान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ रिलीज हो गई। जिसमें अलीजेह के अभिनय कौशल ने हर किसी को हैरान कर दिया। मामा-भतीजी की फिल्म बड़े पर्दे पर आमने-सामने है। इसी के साथ विक्रांत मैसी की मूवी ’12वीं फेल; रिलीज के 29वें दिन कमाई कर रही है। ‘खिचड़ी 2’ की गाड़ी कमाई की पटरी पर बने रहने की कोशिश कर रही है। आइए जानें इन चारों फिल्मों ने कितना धमाल मचाया है-

टाइगर 3 की रिलीज को 13 दिन पूरे

यशराज स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज को 13 दिन हो गए हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की है। मूवी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। हालांकि, ‘टाइगर 3’ की दहाड़ में वो ​दम नहीं नजर आ रहा है जो पहले दिखा था। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ चुकी है। फिल्म ने रिलीज के 12 दिन में 254.87 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, इसने 13वें दिन 3.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। जिससे इसका टोटल कलेक्शन 258.37 करोड़ रुपए हो गया है।

फर्रे का ओपनिंग डे कलेक्शन 50 लाख

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ ने 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सौमेंद्र पाढी के निर्देशन में बनी इस मूवी में अलीजेह के अलावा हिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, जेन शॉ, रोनित बी रॉय और जूही बब्बर सोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से सलमान सहित अलीजेह को काफी उम्मीदे हैं। हालांकि, टिकट विंडो पर इसके ओपनिंग डे का कलेक्शन मात्र 50 लाख रुपए है।

12वीं फेल के 29 दिन पूरे

विधु विनोद चोपड़ा निर्देशन और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म ’12वीं फेल’ को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों को जुटाने में सफल नजर आ रही है। आईपीएस अफसर मनोज शर्मा की भूमिका में नजर आ रहे विक्रांत मैसी ने दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म ने अभी तक 67 लाख रुपए कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 42.97 करोड़ रुपए हो गया है।

सितारों से सजी खिचड़ी 2 दर्शकों को गुदगुदा रही

सुप्रिया पाठक, जमनादास मजेठिया, वंदना पाठक, अनंग देसाई और राजीव मेहता जैसे सितारों से सजी मूवी ‘खिचड़ी 2’ से दर्शकों को उम्मीदें हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस फिल्म के किरदारों को देखकर दर्शकों की हंसी का गुबार छूट पड़ता है। हालांकि, दूसरा पार्ट दर्शकों का दिल जीतने में काफी कोशिश करता नजर आ रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 18 लाख रुपए की कमाई की। जिससे इसका कुल कारोबार 4.63 करोड़ रुपए हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related