Site icon Buziness Bytes Hindi

Box Office Collection: Avatar 2 की कमाई की आंधी में हवा हुई बॉलीवुड फ़िल्में, जानें कीमत

Avatar2

साल 2022 के आखिरी महीने में रिलीज होने वाली तीन बड़ी फिल्मों के बीच (Box Office) पर कड़ी टक्कर देखनो को मिल रही है। एक तरफ जहां 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई दृश्यम 2 ने जमकर कमाई की तो, दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का हाल बेहाल हो गया। तो वहीं इन दोनों ही फिल्मों को पीछे छोड़ हॉलीवुड फिल्म के निर्देशक (James Camron) की मचअवेटेड फिल्म (Avatar 2) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। बता दें कि जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ 16 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अंधाधुंध कमाई कर रही है।

अब तक इतने करोड़ की कर चुकी है कमाई:

जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ हिंदी भाषा में कमाई 100 करोड़, तो वही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कमाई करके ये फिल्म अब तक 274। 95 करोड़ तक का बिजनेस कर चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्मों की कमाई की बता करें तो अवतार: द वे ऑफ वॉटर की वर्ल्डवाइड कमाई के आगे उनके कदम पूरी तरह लड़खड़ा गए हैं। क्योंकि जेम्स की इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 8200 करोड़ के लगभग बिजनेस कर लिया है। यह 2022 की दूसरी हॉलीवुड फिल्म है, जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है।

अवतार 1 ने इतने करोड़ की कमाई:

बता दें कि हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक जेम्स कैमरून की अवतार 2 ओपनिंग में भले ही फिल्म ने हॉलीवुड ओपनर का रिकॉर्ड न तोड़ा हो। वहीं अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या फिल्म अपना अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। क्योंकि पहली फिल्म Avatar जोकि 2009 में रिलीज हुई थी, दुनियाभर में कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म बनी थी। अवतार के नाम 2.9 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई का रिकॉर्ड दर्ज है।

Exit mobile version