Site icon Buziness Bytes Hindi

तापसी के साथ इंटीमेट सीन करने से दोनों डर रहे थे मैसी और राणे


तापसी के साथ इंटीमेट सीन करने से दोनों डर रहे थे मैसी और राणे

तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म हसीन दिलरूबा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। तापसी पन्नू के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर इस फिल्म के किरदारों को देखने की दिलचस्पी बढ़ा चुका है। जाहिर सी बात है कि फिल्म में हसीन दिलरूबा की भूमिका निभाते हुए तापसी पन्नू ने इंटीमेट सीन भी दिए हैं।

इसे ही लेकर तापसी पन्नू ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बात की है। तापसी पन्नू ने इस फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ इंटीमेट सीन्स दिए हैं। तापसी पन्नू ने खुलासा किया है कि उनके दोनों की एक्टर्स ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से पहले बहुत डरे हुए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैं उम्मीद करती हूं, मैंने दोनों के लिए उस सीन्स को सहज बनाया है। वे दोनों बहुत डरे हुए लग रहे थे। उन्होंने सोचा कि पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ। मुझे ऐसा लग रहा था कि दोनों ही लड़के बहुत डरे हुए थे।

शायद मेरी इमेज की वजह से समस्या थी या कुछ और। तापसी ने ये भी साफ किया कि वह अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ कभी भी फिल्म पर इंटीमेट सीन्स करने से पहले इजाजत नहीं लेती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपने पार्टनर को इंटीमेट सीन के बारे में नहीं बताती। ये मेरी प्रोफेशनल लाइफ है। मैं इसे निजी जिंदगी से दूर रखती हूं। मैं भी यही चाहती हूं कि वो भी अपने प्रोफेशन लाइफ के फैसले मुझसे पूछकर ना ले। मैं भी उनसे यही उम्मीद करती हूं। गौरतलब है कि हसीन दिलरूबा को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है।

Exit mobile version