Site icon Buziness Bytes Hindi

यूएस ओपन में बोपन्ना-शापालोव की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश


यूएस ओपन में बोपन्ना-शापालोव की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

स्पोर्ट्स डेस्क। यूएस ओपन में इंडियन टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है. कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ मिलकर उन्होंने मेल कैटेगरी के डबल्स मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. यूएस ओपन में वह भारत की आखिरी उम्मीद हैं. क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और शापालोव की जोड़ी का सामना जीन जुलियन रोजर और होरिया टेकाउ की जोड़ी से होगा.
बोपन्ना-शापालोव की जोड़ी ने पहले सेट हारने के बाद अगले दो सेट में बेहतरीन वापसी करते हुए अंतिम 8 में जगह बनाई. बोपन्ना और शापोवालोव ने एक घंटे 47 मिनट तक चले प्री क्वार्टर फाइनल में छठी सीड केविन क्रिएट्ज और एंड्रियास मिज की जोड़ी को 4-6, 6-4, 6-3 से मात दी.

जुआन-रोबर्ट हुए बाहर
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब बोपन्ना-शापालोव की जोड़ी को जुलियन रोजर और होरिया टेकाउ की जोड़ी को हराना होगा. इस जोड़ी ने कोलंबिया के मौजूदा चैम्पियन जुआन सेबेस्टियन काबल और रोबर्ट फराह की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है.

Exit mobile version