Site icon Buziness Bytes Hindi

43 बरस की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब जीत बोपन्ना ने रचा इतिहास

rohan bopanna

भारत के उम्रदराज़ 43 वर्षीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खिताबी कामयाबी हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने न सिर्फ अपने करियर का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, बल्कि किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल करने वाले सबसे बुज़ुर्ग खिलाड़ी भी बन गए. रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मैच एब्डेन के साथ यह उपलब्धि हासिल की। फाइनल में बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने इटालियन जोड़ी को 7-6, 7-5 से हराया.

फाइनल मैच में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन का सामना इटली के बोलेली और वावसोरी से हुआ। ये मैच टाई ब्रेकर में ख़त्म हुआ. पहला सेट रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 7-5 से जीता। फिर दूसरे सेट में स्कोर 6-6 था. बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने टाईब्रेकर में जीत हासिल कर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया.

भारत की तरफ से लिएंडर पेस ने 18, महेश भूपति ने 12, सानिया मिर्जा ने 6 और रोहन बोपन्ना ने 2 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. इससे पहले 2017 में बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल का खिताब जीता था। वहां बोपन्ना ने कनाडाई महिला साथी गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ खिताब जीता। यह उनका पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन और पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम खिताब है। वह पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले भारतीय टेनिस स्टार हैं। उनसे पहले पेस और भूपति ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था.

Exit mobile version