नई दिल्ली। तीन साल पहले संन्यास ले चुके जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट फिर से वापसी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह केवल अपने पूर्व कोच के कहने पर अपना संन्यास वापस ले सकते हैं. आपको बता दें कि ओलंपिंक में आठ बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुके बोल्ट ने 2017 लंदन वल्र्ड चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर आने के बाद संन्यास ले लिया था.
कोच पर विश्वास
बोल्ट ने कहा, अगर मेरे कोच वापस आते हैं और मुझसे कहते हैं कि आओ इसे करते हैं तो मैं मना नहीं करूंगा क्योंकि मैं अपने कोच पर बहुत-बहुत विश्वास करता हूं. इसलिए, मैं जानता हूं कि अगर वह कहेंगे कि हम फिर से करेंगे, तो मुझे पूरा विश्वास है कि सबकुछ संभव होगा.
फुटबॉल ने अजमाया हाथ
स्प्रिंटींग से संन्यास लेने के बाद बोल्ट ने पेशेवर फुटबॉल में अपने हाथ आजमाने की कोशिश की थी, जहां उन्होंने अक्टूबर 2018 में आस्ट्रेलिया-ए लीग की टीम सेंट्रल कोस्टरल मरिनर्स के साथ अभ्यास किया था.

