‘त्रिदेव’ की हीरोइन ने चार महीने बाद कटवाए बाल तो ऐसा रहा रिएक्शन

बॉलीवुड‘त्रिदेव’ की हीरोइन ने चार महीने बाद कटवाए बाल तो ऐसा रहा...

Date:


‘त्रिदेव’ की हीरोइन ने चार महीने बाद कटवाए बाल तो ऐसा रहा रिएक्शन

नई दिल्ली: फिल्म ‘त्रिदेव’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखने वाली एक्ट्रेस संगीता बिजलानी गजब की खूबसूरत हैं. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में संगीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बता दें, एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण अपने बाल चार महीने बाद कटवाए हैं. बाल कटवाकर एक्टर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और वह झूमते हुए अपने बाल लहरा रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस संगीता बिजलानी मौसम का लुत्फ उठाती हुईं भी नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CCs4qplp1LC/

वीडियो को शेयर करते हुए संगीता बिजलानी ने कैप्शन में लिखा, “हर सुबह जब भी आप उठते हैं, आपके पास केवल दो विकल्प होते हैं. खुश रहना या नहीं. मैं हर दिन खुशी को चुनती हूं. आप कौन सा विकल्प चुनेंगे?” करीब 10 साल तक सलमान खान को डेट कर चुकीं संगीता बिजलानी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में संगीता ने प्रिंटिड आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी फब रही हैं.

संगीता ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत केवल 16 साल की छोटी उम्र में कर दी थी. संगीता ने 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं. लेकिन 2010 में उनका तलाक हो गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related