जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए शहंशाहे जज़्बात

बॉलीवुडजुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए शहंशाहे जज़्बात

Date:


जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए शहंशाहे जज़्बात

मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे. 98 साल की उम्र में ट्रेजडी किंग ने अंतिम सांस ली. उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है. बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे दिलीप कुमार का अस्पताल में निधन हुआ. दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे.

दिलीप कुमार के निधन के बाद से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी जा रही है. दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने कई सेलेब्स पहुंचे थे. दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.

अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने कब्रिस्तान पहुंचे. अमिताभ को देख कब्रिस्तान के बाहर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया था. अमिताभ ने दिलीप कुमार के निधन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दी थी.

दिलीप कुमार के जाने से सायरा बानो पर दुखों का सैलाब टूट पड़ा है. रो रोकर सायरा का बुरा हाल है. सायरा उम्र के इस पड़ाव में अब अकेली पड़ गई हैं. सायरा बानो ने नम आंखों से दिलीप कुमार को कब्रिस्तान जाकर अंतिम विदाई दी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...