- इरफान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को दूसरा झटका
- चॉकलेट हीरो कहे जाने वाले ऋषि कपूर ने मुंबई में ली अंतिम सांस
2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी भारी पड़ रहा है. वेडनेसडे को क्रिएटिविटी के लिए माने जाने वाले एक्टर इरफान का निधन हो गया था. उसी के अगले दिन बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो कहे जाने वाले ऋषि कपूर की डेथ हो गई. 24 घंटे के अंदर बॉलीवुड ने अपने दो अनमोल रत्न खो दिए.कैंसर से जूझ रहे ऋषि ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली. ऋषि के निधन पर परिवार की ओर से एक संदेश जारी किया गया है. इसमें बताया गया कि कैसे कैंसर से लड़ रहे ऋषि कपूर अपने अंतिम वक्त तक जिंदादिल बने रहे और डॉक्टर-मेडिकल स्टाफ का मनोरंजन करते रहे.
ल्यूकेमिया से हार गए जंग
कपूर फैमिली की ओर से जारी संदेश में कहा गया, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया. अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने (ऋषि कपूर) अंतिम वक्त तक मनोरंजन किया.वह जिंदादिल बने रहे और दो महाद्वीपों में दो साल के इलाज के बाद भी पूरी दृढ़ इच्छा के साथ जिंदगी जीते रहे.’संदेश में कहा गया, ‘कैंसर के बीच ऋषि कपूर का फोकस हमेशा परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्मों पर बना रहा. इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी के बीच किस तरह से परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्मों को दूर नहीं होने दिया.’
आखिरी समय नहीं मिल सकी बेटी
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब लॉकडाउन के कारण उन्होंने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी.रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं. रिद्धिमा अपने पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाना चाहती थी. ऐसे में रिद्धिमा ने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी भी थी. इसमें उन्होंने कहा था कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं. हालाकिं इस मामले में अभी तक दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
रणबीर से कही थी दिल की बात
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर ने एक अवॉर्ड ईवेंट में बताया था कि वो न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट के दौरान अक्सर पूछते थे कि वो ठीक होकर घर जाएंगे तो उन्हें कोई काम देगा या वो अब काम कर सकेंगे?रणबीर ने बताया था कि वो अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पूछते रहते थे. वो बॉलीवुड और भारत में अपनी लाइफ को बहुत मिस करते थे. रणबीर इस बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल हो गए थे. वहीं ऋषि कपूर के कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उनकी पूरी फैमिली हमेशा उनके साथ खड़ी रही थी. इस बीच कई बॉलीवुड स्टार्स भी उनसे मिलने गए थे.वहीं जब ऋषि कपूर के निधन की खबर आई तो जैसे कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है. अमिताभ बच्चन ने ट्ववीट करते हुए कहा कि वो ऐसा महसूस कर रहे हैं कि जैसे वो बर्बाद हो गए हों.
लता बोलीं, मैं शब्दहीन
स्वर कोकिला से विख्यात जानी-मानी गायिक लता मंगेशकर ने अपनी गोद में बचपन के ऋषि कपूर की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है. लता ने इस फोटो के साथ लिखा है, कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे अपनी और मेरी तस्वीर भेजी थी. वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं. मैं शब्दहीन हो गई हूं.दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, क्या कहूं, क्या लिखूं कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है. ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है. उनके जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को बहुत हानि हुई है. यह दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

