परिणीति की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर

बॉलीवुडपरिणीति की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर

Date:


परिणीति की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का पोस्टर शेयर कर लिखा, “द गर्ल ऑन द ट्रेन. नेटफ्लिक्स पर 26 फरवरी को।”

गौरतलब है कि द गर्ल ऑन द ट्रेन इसी नाम की हॉलीवुड की फिल्म का हिंदी रीमेक है।फ़िल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। द गर्ल ऑन द ट्रेन एक ऐसी लड़की मीरा की कहानी है, जो रोज़ ट्रेन से सफ़र करते हुए ट्रेन से एक परिवार को ख़ुशहाल ज़िंदगी जीते हुए देखती है, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा देखती है कि उसकी ज़िंदगी में उथल-पुथल मच जाती है और वो सच जानने के पीछे लग जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...