कोरोना के कारण अबू धाबी में क़ैद हैं मोनी रॉय

बॉलीवुडकोरोना के कारण अबू धाबी में क़ैद हैं मोनी रॉय

Date:


कोरोना के कारण अबू धाबी में क़ैद हैं मोनी रॉय

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते एक्ट्रेस मोनी रॉय अबू धाबी में फंसी हुई हैं। काम के लिए गईं मोनी तकरीबन तीन महीनों से वहां हैं और लॉकडाउन की वजह से भारत नहीं आ पा रही हैं। हालांकि, वो अपने घर आने को बेताब हैं।

एक इंटरव्यू में मोनी रॉय ने बताया, ‘मैं यहां अपनी दोस्त की कंपनी काफी एंजॉय कर रही हूं, जिसके साथ मैं पली-बढ़ी हूं। मैं यहां दोस्त और उसके परिवार के साथ रह रही हूं। हालांकि, मुझे अपनी मां और भाई की याद आ रही है। मैं भारत आने के लिए बेताब हूं। मगर अभी तक वापस आने की तारीख तय नहीं हुई है।’

इन तीन महीनों में मोनी सिर्फ सब्जियां खरीदने के लिए घर से बाहर निकलीं क्योंकि वो नहीं चाहती कि उनकी दोस्त और उनके परिवार वालों को कोई दिक्कत का सामना करना पड़े। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरी दोस्त के पेरेंट्स उसके साथ रहते हैं। साथ ही, उसके दो छोटे बेटे भी हैं। जहां तक ​​उनकी सेहत का सवाल है तो मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हूं, इसलिए मैं घर पर रहना पसंद करती हूं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related