एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने हालिया एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर अब तक कई सेलिब्रेटिज चौंकाने वाले खुलासे कर चुके हैं। अब मिनिषा लांबा ने सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना किया है और वह कई बार इन सबसे बहाने बाजी कर के बच पाईं।
मिनिषा ने बताया, दूसरी इंडस्ट्री की तरह यहां पर भी कई खामियां है। मुझे भी फेस करना पड़ा है ये सब। एक बार एक आदमी ने मुझसे कहा था कि क्यों वह उनसे डिनर डेट पर नहीं मिलती हैं। चलो डिनर डेट पर ही बात करें। तो मैं उनसे कहा करती थीं कि ऑफिस में मिलते हैं बातचीत करते हैं। डिनर पर ही क्यों मिलना।
मिनिषा ने बताया कि उस शख्स से मैंने डिनर पर मिलने के लिए साफ इंकार कर दिया और फिर वह अगले दिन उनके ऑफिस में मिलीं और काम के सिलसिले में बातचीत की। मिनिषा ने कहा कि उन्होंने इस स्थिति को ऐसे संभाला जैसे वह कुछ समझ नहीं पाईं।
मिनिषा ने इस इंटरव्यू में अपने अफेयर को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि एक एक्टर के साथ वह रिलेशनशिप में थीं लेकिन एक्टर ने उन्हें धोखा दिया। वह फ्लर्टी था और धोखेबाज था। मिनिषा लांबा ने कहा कि वह अब किसी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स को डेट नहीं करना चाहती हैं। आगे भी ऐसे लोगों से बचेंगी। बता दें मिनिषा लांबा ने साल 2015 में रयान थाम के साथ शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

