आलिया भट्ट ने RRR में सीता के किरदार की दिखाई झलक

बॉलीवुडआलिया भट्ट ने RRR में सीता के किरदार की दिखाई झलक

Date:


आलिया भट्ट ने RRR में सीता के किरदार की दिखाई झलक

आलिया भट्ट, एस एस राजामौली के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट RRR में सीता के किरदार में दिखाई देंगी। अब खुद आलिया भट्ट ने फिल्म से अपने सीता लुक की एक झलक दे दी है। फिल्म से आलिया का पहला लुक, उनके जन्मदिन पर 15 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा।

इससे पहले, आलिया भट्ट ने फिल्म से अपने लुक की एक छोटी सी झलक पेश कर दी है। गौरतलब है कि फिल्म में आलिया भट्ट, राम चरण तेजा के अपोज़िट दिखाई देंगी। फिल्म में उनका कैमियो है।

https://www.instagram.com/p/CMZ5a7Zs0jE/

आलिया भट्ट पहले ही कह चुकी हैं कि राजामौली के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने जैसा है। एस एस राजामौली की इस फिल्म में आलिया भट्ट को गेस्ट स्टार का क्रेडिट मिलना है। फिल्म दशहरा 2021 में रिलीज़ हो रही है और ये आलिया भट्ट का साउथ की इंडस्ट्री की तरफ पहला कदम होगा।

जब फिल्म अनाउंस हुई थी तब ही माना जा रहा था कि RRR का मतलब है राम – रावण राज्यम और ये रामायण की कहानी से प्रेरित है। अब आलिया भट्ट का सीता का किरदार, इस अफवाह को और मज़बूती दे रहा है। आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की उन हीरोइनों से जिन्होंने शानदार तरीके से महारानी बनकर फिल्मों में ही नहीं, दर्शकों के दिलों पर भी राज किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...