ड्रग्स मामले में रिया समेत 33 आरोपी नामजद, NCB ने दाखिल की चार्जशीट

बॉलीवुडड्रग्स मामले में रिया समेत 33 आरोपी नामजद, NCB ने दाखिल की...

Date:


ड्रग्स मामले में रिया समेत 33 आरोपी नामजद, NCB ने दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल मामले में शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष आरोप-पत्र दाखिल किया।

12,000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट में 33 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक शामिल हैं। दस्तावेज में 200 से अधिक गवाहों के बयान हैं।

एनसीबी ने पिछले साल जून में राजपूत (34) की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल की जांच शुरू की। ड्रग्स के संदर्भ में कुछ व्हाट्सएप चैट के आधार पर केंद्रीय एजेंसी ने अपनी जांच शुरू की।

एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, राजपूत के कुछ स्टाफ सदस्यों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती, शौविक और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...