Site icon Buziness Bytes Hindi

अक्षय कुमार ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

ma2819

Bollywood Star Akshay Kumar बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आज रविवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे। जहां पर पहले उन्होंने अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। इसके बाद अक्षय कुमार बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। अक्षय कुमार ने भोलेनाथ के दर्शन कर बदरी विशाल के द्वार पर मत्था टेकने के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आने की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को लोगों की खासी भीड़ जुटी रही।

बाबा केदारनाथ धाम के किए दर्शन

जागेश्वर धाम पहुंचने पर अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा उत्तराखंड को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता। इसके बाद अक्षय कुमार बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। बालीवुड स्टार अक्षय कुमार कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। इससे पहले अक्षय बाबा केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे।

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल भी खेली। एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम के तहत मैत्री मैच में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेला। मैच में IPS अधिकारी और पुलिस खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान एक मैच अक्षय कुमार टीम ने तो दूसरा मैच एडीजी अमित सिन्हा की टीम ने जीता लिया। अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में हैं। अक्षय कुमार मसूरी और इसके आसपास के इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच DGP अशोक कुमार के आमंत्रण पर अक्षय कुमार पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे थे। बता दें अक्षय कुमार इससे पहले 2021 में देहरादून पुलिस लाइन में शूटिंग कर चुके हैं।

Exit mobile version