Site icon Buziness Bytes Hindi

BOLLYWOOD: अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में काम करेंगे पंकज त्रिपाठी

Pankaj Tripathi On Biopic

इस नये किरदार में नजर आयेंगे पंकज त्रिपाठी, जानें किस फिल्म में करेंगे काम

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी जल्द ही BJP के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नज़र आएंगे। इस बात की जानकारी आते ही पूरे हिंदी सिनेमा में एक आग सी लग गयी और कई राजनीतिक बातें निकल करके के सामने आने लगीं हैं।

बता दें कि पंकज त्रिपाठी का नाम ऐसे कलाकारों में आता है जो अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। अपने अलग-अलग किरदार से पहचाने वाले पंकज त्रिपाठी इस बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के किरदार को निभाते नजर आएंगे।

बीते दिनों शुक्रवार को मेकर्स ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पंकज त्रिपाठी “मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए-अटल” नाम की बायोपिक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले करेंगे। बता दें कि इस फ़िल्म को लिखा है उत्कर्ष नैथनी ने, इसके साथ ही तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव इसे डायरेक्ट करेंगे।

फ़िल्म में अपने किरदार को देखते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वो इस फ़िल्म को करते हुए खुद को सम्मानित महसूस करेंगे। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे महान पॉलिटिकल लीडर को पर्दे पर चित्रित करना एक सम्मान की बात होगी। वह सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि एक कवि भी थे। उनका किरदार निभाना मेरे जैसे अभिनेता के लिए सौभाग्य की बात है।

Exit mobile version