अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे की रिलीज की तारीख ने देश भर धूम मचा दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर के पोस्ट के माध्यम से अपने फैन्स को चेहरे के रिलीज से अवगत कर दिया है।
हालाँकि आपको यह बता दे की इमरान हाशमी, अमिताभ बचन और रिया चक्रवर्ती द्वारा चित्रित फिल्म अप्रैल में ही आने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था और काफी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद इस फिल्म की रिलीज़ डेट आ ही गयी और लोगो का इंतज़ार खत्म हुआ।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है की अगर आप में से किसी ने भी कोई जुल्म या अपराध किया है तो यहाँ से जरा संभल कर गुज़रियेगा, क्योकि ये खेल आपके साथ भी खेला जा सकता है।
Read also: 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की चेहरे
अमिताभ की पोस्ट से सामने आई रिलीज़ डेट
अमिताभ ट्विटर पर वीडियो शेयर करके कहते है, सावधान। आपको चेतावनी दी जा रही है तो जल्द ही इस गेम को फेस करने के लिए तैयार हो जाइये क्योकि ये इलज़ाम आप पर भी लग सकते है। चेहरे आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में 27 अगस्त को आ रही है। इस वीडियो को अभीतक 4.5 लाख से ऊपर लोगो की लाइक्स मिली है।
आपको यह बता दे की चेहरे का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है जिसे दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन काफी लम्बे समय से बड़े पर्दे पर राज कर रहे है और इस उम्र में होने के बावजूद भी वो फिल्मो के साथ एक्सपेरिमेंट करते ही रहते है। उम्र की दीवारे भी अमिताभ बच्चन के हौसले और मेहनत को रोकने में असक्षम है।
Read also: ग्रीन इंडिया चैलेंज में अमिताभ बच्चन ने लिया हिस्सा
चेहरे के प्रोडूसर का सपना था अमिताभ बच्चन के साथ काम करना
चेहरे फिल्म के प्रोडूसर आनंद पंडित ने एक इंटरव्यू में बताया की अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनका बहुत पुराना सपना था और इस फिल्म ने उनके सपने को पूरा किया है। आनंद पंडित भी रिलीज़ डेट को लेकर काफी उत्सुक है और उन्होंने यह बताया की इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज़ होना था क्योकि इसमें काफी अलग तरह के सीन्स फिल्माए गए है जो दर्शको को बेहद पसंद आएंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा की हम अमिताभ बच्चन की फिल्मो को देखते हुए ही बड़े हुए है और ऐसे महान कलाकार के साथ काम करना लाखों लोगो का ही सपना है।

