Site icon Buziness Bytes Hindi

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने ट्रोल किया


बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने ट्रोल किया

अभिनेत्री तापसी पन्नू, लक्ष्मी मांचू और मीरा चोपड़ा के बाद विद्या बालन भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी हैं।

विद्या ने कहा कि जांच अभी चल ही रही है, ऐसे में उन्हें पहले ही दोषी ठहरा दिया जाना उचित नहीं है। हालांकि सुशांत के प्रशंसकों को विद्या की यह बात पसंद नहीं आई। लोगों का मानना है कि ये सेलेब्रिटीज उस अभिनेत्री के पक्ष में खड़े हो रहे हैं जो मामले की एक मुख्य आरोपी है।


गुरुवार को 6,18,000 से अधिक सदस्यों वाले फेसबुक ग्रुप जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत में विद्या को जमकर ट्रोल किया गया। ट्रोलिंग की शुरुआत तब हुई, जब ग्रुप के एक सदस्य ने एक न्यूज आर्टिकल की तस्वीर साझा की, जिसमें विद्या, रिया की खिलाफत का विरोध करती दिख रही हैं।


पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, इसलिए, क्योंकि वह एक औरत है। यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि एक महिला होते हुए वह इतनी निर्दयी कैसे हो सकती हैं कि किसी को मार दें या मरने पर मजबूर करें। विद्या, अपनी आंखें खोलो और सच का साथ दो।

Exit mobile version