Site icon Buziness Bytes Hindi

लॉन्च हुई BOI बैंक की 444 दिन वाली टर्म डिपॉजिट स्कीम, जाने किसे मिलेगा फायदा

बाजार:- बैंक ऑफ इंडिया ने 444 दिन की टर्म डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। इनसे पहले बैंक में अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया था। इस स्कीम के बाद बैंक अब सीनियर सिटीजन को 5.5 अतिरिक्त ब्याज दर देगा। बैंक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 7 सितंबर 2022 को बैंक की स्थापना के 117 साल पूरे हो रहे। इसी के उपलक्ष्य में बैंक ने यह ब्याज दर बढ़ाई हैं।  
बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने ग्राहकों को सन्तुष्ट रखना और रिजर्व बैंक द्वारा बढ़ाई गई रेपो रेट दर का लाभ सभी को मुहैया करवा है। बैंक का यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है। जो बैंक की सभी शाखाओं बैंक की सभी शाखाओं, इंटरनेट बैंकिंग और बीओआई मोबाइल ऐप सहित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 
बैंक का कहना है कि वह अपनी सेवाएं किसी एक विशेष वर्ग पर ध्यान केंद्रित करते हुए नहीं लाते बल्कि वह अपने सभी ग्राहको को एक समान देखते है और उनकी नीति सभी ग्राहको के लिए होती है। यह स्कीम सैलरीड के साथ उद्यमियों, सेल्फ एंप्लॉर्ड, किसानों जैसे कस्टमर्स की मदद के लिए केंद्रीय स्तर पर हरसंभव उपाय किए गए हैं। 
इसके अलावा बैंक ने अपने सभी टर्म डिपॉजिट पर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) को 40 बेसिक पॉइंट यानी 0.4 फीसदी तक बढ़ा दिया है। बैंक के मुताबिक सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम की टर्म डिपॉजिट पर 3 साल और उससे अधिक की सभी अवधि के लिए मौजूदा 0.5 फीसदी के अलावा 0.25 फीसदी का अतिरिक्त प्रीमियम भुगतान किया जाएगा।
Exit mobile version