Site icon Buziness Bytes Hindi

बॉडी बिल्डर जगदीश लाड कोरोना से मौत


बॉडी बिल्डर जगदीश लाड कोरोना से मौत

मुंबई: कोरोना विस्फोट के बीच खेल जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, बॉडी बिल्डर जगदीश लाड की भी माैत हो गई है। जगदीश लाड मात्र 34 वर्ष के थे। जगदीश के जाने से लाड परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कुछ दिनों पहले जगदीश का कोरोना हुआ था। उनका गुजरात के बड़ौदा में इलाज चल रहा है। यहां ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अगर जगदीश जैसे मजबूत युवा को कोरोना अपनी चपेट में ले सकता है तो फिर कोई भी व्यक्ति इस बीमारी को हल्के में नहीं ले सकता। ऐसे में लोगों को गंभीरता से सोचने का समय है ताकि महामारी से बचा जा सके।

जगदीश लाड नवी मुंबई में रह रहे थे। उन्होंने पिछले साल गुजरात के बड़ौदा में एक जिम शुरू किया था। इसलिए वह वहां रहा करते थे। जगदीश को बचपन से ही बॉडीबिल्डिंग का शौक रहा था। इसलिए, विशाल बॉडी वाले जगदीश ने महाराष्ट्र में कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की।

जगदीश के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते थे। यही नहीं, उन्होंने मुंबई में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। महाराष्ट्र बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन और मुंबई एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version